ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार में BEO के वेतन पर लगेगी पाबंदी, शिक्षा विभाग ने 200 समन्‍वयकों...

बिहार में BEO के वेतन पर लगेगी पाबंदी, शिक्षा विभाग ने 200 समन्‍वयकों पर की कार्रवाई

28-Nov-2020 04:35 PM

PATNA :  बिहार में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. लापरवाह और कार्य में काेताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का सिलसिला चालू हो गया है. कई बार विभाग की ओर से निर्देश दिए जाने के बावजूद भी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से संबंधित फाॅर्म भरने में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं होने के कारण 200 समन्‍वयकों पर की कार्रवाई की गई  है.


शिक्षा विभाग ने 200 संकुल समन्वयकों का वेतन भुगतान करने पर अगले आदेश रोक लगा दिया है. इस कार्रवाई के बावजूद भी अगर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा से संबंधित फाॅर्म भरने में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं हुई तो अब बीआरपी और बीईओ के भी वेतन पर पाबंदी लग सकती है. इन बड़े अफसरों को भी इस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.


सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ  राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे सौ फीसदी बच्चों का इस बार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए फाॅर्म भरने का निर्देश दिया गया है. नवंबर माह समाप्त होने वाला है. फिर फार्म भरने की प्रगति निराशाजनक रही है. जिसे गंभीरता लेते हुए जिले के सभी संकुल समन्वयकों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.