ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने...

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोका

21-Feb-2022 12:41 PM

SAHARSA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी हर दिन हत्या और लूट जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बदमाशों ने एक दुकानदार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया।


जानकारी के मुताबिक बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल बाजार में रविवार की देर रात अपराधियों ने 30 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बथनाहा गांव निवासी दिनेश सादा का पुत्र संतोष सादा के रूप में की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक संतोष सादा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


बताया जा रहा है कि संतोष हर रोज की तरह रविवार को भी सहसौल बाजार स्थित अपनी दुकान गया था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। रविवार को गांव में ही मेला का आयोजन किया गया था, परिजनों को लगा कि संतोष मेला देखने गया होगा, इसलिए वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने संतोष के हत्या की जानकारी परिजनों को दी। हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद बसनही थानाध्यक्ष रहमान अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।