रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम
02-Aug-2024 01:54 PM
By Mayank Kumar
PATNA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट.रंगदारी और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके नेउरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास का हैं। जहां अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दिया। जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल अवस्था में युवक को दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
वहीं, मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अवधेश वर्मा का पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया कि नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरागंज के पास अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद युवक को आनन -फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पटना एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नही है।
उधर, मृतक सत्यम कुमार का चयन एक्सिस बैंक में हो गया था और 4 अगस्त को जॉइनिंग करने जाना था। वह पटना शॉपिंग करने गया था और शॉपिंग कर वापस लौट रहा था तो नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरा गंज के पास अपराधियों ने उसको गोली मार दिया। जिससे वो जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही हत्या के बाद मृतक के परिजन एवं आक्रोशित लोगों ने बिहटा आरा एनएच 30 के बिहटा के सिकंदरपुर गांव के पास आगजनी कर जाम कर दिया और हत्या के विरोध में जमकर हंगामा किया।