Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
22-Sep-2024 10:19 AM
By SONU
NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष के नेता भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, खुद सीएम नीतीश कुमार भी अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद भी अपराध की घटनाओं में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां घर में सो रहे वृद्ध व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नवादा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में सोए एक वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस के तरफ से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
वहीं, इस घटना में जख्मी वृद्ध को आनन-फानन में अकबरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया है। इस घटना में जख्मी की पहचान 80 वर्षीय सिद्धेश्वर सिंह के रूप में की गई है। यह घटना घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव की है। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जूट गई है।