ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दवा कारोबारी के बेटे की हत्या, घर...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दवा कारोबारी के बेटे की हत्या, घर के पास मारी ताबड़तोड़ गोली

08-Aug-2024 09:52 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दवा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर में दवा कारोबारी बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपना दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था। तभी अज्ञात अपराधियों ने रौनक को ताबड़तोड़ गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं, गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो देखा कि रौशन बुरी तरह से घायल है। उसके बाद इसे आनन -फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। 


वहीं, घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल व्यापत हो गया है। रौनक अपने पिता के साथ दवा का कारोबार संभालता था और हत्या के वक्त अपने घर लौट रहा था। इस घटना से स्थानीय कारोबारी जगत में खौफ और सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।