बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
22-Jul-2020 08:04 AM
PATNA: कोरोना के साथ-साथ बिहार मौसम का मार भी झेल रहा है. मंगलवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात में बिहार के 20 लोगों की मौत हो गई. बिहार में एक माह के अंदर करीब 150 से अधिक लोगों की मौत सिर्फ वज्रपात के कारण हो चुकी है.
इन जिलों में हुई 20 की मौत
बांका जिले में 6, नालंदा में 4, जमुई में 3 गया में 2 और लखीसराय, नवादा औरंगाबाद और बेगूसराय में एक-एक की मौत हुई है. मरने वाले लोग वालों में कोई खेत में काम कर रहा था तो कोई मवेशी चरा रहा था. इस दौरान ही वज्रपात हुआ. जिससे 20 लोगों की मौत हो गई.
बांका के शंभूगंज प्रखंड रविंद्र यादव, गीता देवी और सुजीत खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान ही बारिश के साथ वज्रपात हुआ, बेलहर में चौड़ा गांव में भी नागेंद्र दास खेत में काम कर रहे थे. बिहारशरीफ में गोविंदपुर गांव में कई युवक एक साथ मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान वज्रपात हुआ और एक ही जगह पर तीनों की मौत हो गई. बता दें कि बिहार में मौसम विभाग बारिश के साथ-साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट करता है. इसके बाद भी लोग खुले मैदान में काम करते रहते हैं. जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती है.