ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार में अगले दो से तीन दिनों में बदल सकता है मौसम का...

बिहार में अगले दो से तीन दिनों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, हो जाएं सावधान

19-Dec-2021 07:20 AM

PATNA : बिहार में तेजी से ठंड बढ़ने लगी है. पछुआ की गति में तेजी से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य में न्यूनतम तापमान जीरादेई सिवान में दर्ज किया गया. तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीँ राज्य के कई जिलों में कोहरा रहा.  जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.


राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं राज्य में औसतन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पछुआ के तेज प्रवाह के कारण राजधानी में सुबह-शाम ठंड बढ़ जा रही है. सूर्योदय के पहले तक वातावरण में काफी ठंडा रह रही है. लेकिन राहत की बात है कि दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है.


वहीं बता दें शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है. पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. फिलहाल देश के पश्चिमी हिस्से से ठंडी हवा आ रही है. जिससे वातावरण में कनकनी काफी बढ़ गई है. इस मौसम में आपको कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए, सूर्योदय के बाद ही घरों से बाहर टहलने निकलें तो बेहतर होगा. साथ ही रात में अधिक देर तक खुले में न रहें.