पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
16-Dec-2020 09:57 PM
PATNA : उत्तर भारत में अब सर्दी का सितम दिखने लगा है. दिसंबर की ठंड ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम का मिजाज यहां तेजी के साथ बदल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो परसो यानी कि शुक्रवार से पटना समेत बिहार के कई इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है.
पटना मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में होने वाली बर्फबारी और बर्फीली हवाओं का असर पटना सहित बिहार के अन्य जिलो में दिखाई देगा. मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर के बाद से पटना सहित बिहार के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री से. तापमान गिर सकता है, जिससे ठंड काफी बढ़ सकती है. कल गुरुवार को सुबह कोहरा धुंध के बाद दोपहर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से उठने वाली हवाओं की वजह से देश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार 20 दिनों से बर्फबारी हो रही है. इसका असर दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में दिखाई दे रहा है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी इसका असर अगले दो दिन में देखने को मिलेगा.
उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को ही ठंड बढ़ गई है. कई राज्यों में घना कोहरा छा रहा है. आपको बता दें कि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे रेल और वायुयान सेवाएं बाधित हुईं.