पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
20-Dec-2020 11:32 AM
PATNA : बिहार में शीतलहर का कहर अब शुरू हो चुका है. दिनभर कनकनी वाली हवा चल रही है और हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. खासकर उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. अब मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. पिछले 24 घंटे में गया में अधिकतम 14 और पटना में आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली.
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, प. चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 दिसम्बर की सुबह तक ठंड का कहर जारी रहा और आगे तापमान में अगर और भी गिरावट होती है तो रेड अलर्ट जारी हो सकता है.
इसी के साथ शनिवार को पटना में इस साल का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. ठंड की वजह से प्रशासन ने भी अलर्ट जारी करते हुए नगर निगम और सभी अंचलाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं. गरीबों के लिए रैन बसेरा के इंतजाम के साथ साथ अलाव की भी व्यवस्था करने को कहा गया है. राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को पटना में कुल 48 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी. आज और भी कई दूसरी जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए हैं. इधर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बिहार में ठंड के और भी बढ़ने के आसार हैं.