ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / बिहार में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, नेपाल ने 10 से 15 जुलाई...

बिहार में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, नेपाल ने 10 से 15 जुलाई के बीच अलर्ट रहने को कहा

07-Jul-2020 06:30 PM

PATNA : बिहार में बाढ़ को लेकर नेपाल सरकार ने अलर्ट मैसेज भेजा है. नेपाल की तरफ से जारी की गई चेतावनी में बताया गया है कि बिहार में 10 से 15 जुलाई के बीच बाढ़ के हालात बिगड़ सकते हैं. नेपाल से बिहार आने वाली नदियों के जलस्तर में भारी इजाफा हो सकता है. दरअसल नेपाल के अंदर लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन नदियों के कैचमेंट एरिया में बारिश होने के बाद जल स्तर में इजाफा होने की उम्मीद है.


नेपाल की तरफ से जारी इस अलर्ट के बाद बिहार सरकार हाई अलर्ट मोड में आ गई है. सरकार ने तत्काल सभी तटबंधों की सुरक्षा को सख्ती से मॉनिटर करने का निर्देश दिया है. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने विभाग के अधिकारियों को इस मामले में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में आज भी कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर रही हियँ. बागमती नदी का जलस्तर आज सुबह 6 बजे रुनीसैदपुर में खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर था. जिसके जलस्तर में कल सुबह तक 24 सेंटीमीटर का इजाफा होने की संभावना है. इसके अलावे कोसी नदी का जलस्तर आज सुबह बलतारा में खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर था. इसके अलावे परमान नदी का जलस्तर आज सुबह अररिया में खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर था. भारत मौसम विभाग में भी जानकारी साझा की है कि 8 जुलाई को सभी नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश हो सकती है.