ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
21-Dec-2021 03:25 PM
PATNA : बिहार में दिसंबर का महीना में सरकार अलग-अलग विभागों में तबादलों की तैयारी कर रही है. कुछ जगह पर यह काम पूरा भी हो चुका है. बता दें हाल में ही पुलिस डिपार्टमेंट के तहत अलग-अलग जिलों में तबादले किए गए हैं. अब राजस्व और भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी चल रही है.
आपको बता दें राजस्व विभाग में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का बेहद अहम है. पिछले महीनों विभाग ने पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारी के पदों पर तैनात अधिकारियों का तबादला किया था. वहीं कहा जाता है कि ये दोनों ही पद मलाईदार होते है. राजस्व और भूमि सुधार डिपार्टमेंट में पोस्टिंग को दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में कर दिया जायगा. जहां सबसे अधिक सर्कल ऑफिसर इधर से उधर किए जायगे. इस पद पर राज्य में 534 अधिकारी तैनात है. इनमें से कम से कम पांच दर्जन अंचलाधिकारियों के तबादले की संभावना है.
हालांकि अनुशासनिक कार्रवाई के तहत बीच में भी अंचलाधिकारियों के तबादले होते रहे हैं. लेकिन अभी उन ऑफिसर का पोस्टिंग होगा. जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. जानकारी के अनुसार जिन जिलों में अभी भूमि सर्वेक्षण नहीं चल रहा है. वहां के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे वाले जिले में पोस्टेड किया जाएगा.
बता दें राज्य के 38 में से 20 जिलों में फिलहाल विशेष भूमि सर्वेक्षण चल रहा है. कुछ जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों के पोस्टिंग की भी संभावना है. बिहार लोक सेवा आयोग ने राजस्व सेवा के 478 अधिकारियों की अनुशंसा की है. महीने भर का इनका प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है. इन नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इनकी भी पहली तैनाती इसी महीने संभव है. नए अधिकारियों को फिलहाल औपबंधिक रूप में तैनात किया जाएगा. इस दौरान इन्हें फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.