1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
06-Jun-2021 07:59 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर कैमूर जिले से सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. वाराणसी से गया की तरफ जा रही कार पर गिट्टी लदा ट्रक दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा के पास NH 2 पर चलते कार पर गिर गया, जिससे कार में ही दब कर कार सवार पति, पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई, एक छोटी बच्ची को हल्की खरोच आई है जो इस घटना के बाद काफी सदमे में है. घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी सहित मोहनिया डीएसपी और मोहनिया एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे हुए थे.
दरअसल उजला रंग की एक कार वाराणसी की तरफ से एनएच-2 के रास्ते मोहनिया की तरफ आ रही थी. तभी गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चलती कार के ऊपर ही जा गिरा. आनन-फानन में आसपास के लोग पहुंच कर पुलिस और एनएचआई को फोन किए और गांव वाले पानी के छींटे मारकर कार में फंसे लोगों को होश में लाने का प्रयास कर रहे थे. कार में एक आदमी, एक औरत, छह साल का एक लड़का और आठ साल की एक लड़की सवार थी. देखने से प्रतीत हो रहा था कि पति पत्नी और एक बेटा एयर एक बेटी है, जो कार से आ रहे थे. आदमी के पास से मिले पर्स से एक आई कार्ड मिला है, जिसमें प्रथम दृष्टया फौजी होने की बात सामने आ रही है. जिस पर गया का पता लिखा हुआ था.

15 मिनट बाद पहुंची एनएचआई और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गिट्टी लदे ट्रक को कार से हटाया गया और कार में फंसे एक बच्ची को बचाया जा सका, जिसका नाम श्रेया कुमारी है उम्र 8 साल है. लेकिन वह इतनी घटना से डर गई थी कि कुछ भी बता नहीं पा रही थी. बाकी छोटा बच्चा, औरत और आदमी तीनों डेथ कर चुके थे.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हम मुगलसराय से डेहरी जा रहे थे, तभी एक कार पार कर रहा था और गिट्टी लदा ट्रक उसके ऊपर जा गिरा जिसके बाद आसपास के लोग जुटे. पानी का छींटा मार कर लोगों को बचाने का प्रयास किया गया फिर पुलिस और एनएचआई आकर राहत बचाव में जुटी.

दुर्गावती पीएचसी के डॉक्टर ने बताया एक बच्चा सहित एक लेडीज और एक जेंट्स की कुल 3 लोगों की मौत हो चुकी है, एक बच्ची सुरक्षित है, जिसका नाम श्रेया है. बच्ची काफी डरी हुई है.