राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
08-Dec-2020 09:31 PM
PATNA : बिहार सरकार राज्य में जमीन से जुड़ी आपसी विवादों को निपटाने की तैयारी में है. इसके साथ ही वैसे प्रॉपर्टी डीलरों पर कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही है, जो चोरी-छिपे जमीन का कमर्शियल काम कर रहे हैं. मंगलवार को हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलों के एसपी और डीएम को कई बड़े निर्देश दिए.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में शुरू किये गए जनता दरबार कार्यक्रम में ज्यादातर समस्याएं जमीन विवाद से जुड़ी हुई पाई गईं, जिसे देखते हुए सरकार ने नया एक्ट बनाया. सीएम ने कहा कि बिहार में 60% क्राइम जमीन विवाद के कारण होता है. बिहार में विकास के कारण यहां जमीन की कीमत बढ़ी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जमीन की धांधली भी करते हैं. भूमि विवाद को लेकर जिलापदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महीने में एक बार कम से कम मीटिंग करें. एसडीओ और डीएसपी 15 दिन में एक बार बैठक करें. इतना ही नहीं सीओ और थानाध्यक्ष सप्ताह में एक बार निश्चित रूप से जमीन विवाद को निपटाने के लिए मीटिंग करें, जो भी व्यक्ति गड़बड़ी कर रहे हैं, उनके ऊपर कार्रवाई की जाये.

इस अहम बैठक में सीएम ने कहा कि अधिकारी बेनामी जमीन की पहचान करें. जो भी व्यक्ति सरकार से चोरी छिपे कमर्शियल काम कर रहे हैं, वैसे लोगों की पहचान की जाये और उनसे टैक्स वसूला जाये. विभाग में जितने पद खाली हैं, जरूरत के हिसाब से उसे भरा जाये.