जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-Apr-2022 10:58 AM
PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज़ लगातार बदल रहा है. कहीं गर्मी तो कहीं लू और कहीं बदल छाये हुए हैं. पिछले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया है. आज पटना में सुबह से ही मैसम सुहावना है. बादल छाये हुए हैं. राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए होने की वजह से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल रही है.
मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी बिहार में दो, तीन और चार अप्रैल को आंशिक बारिश के आसार जताये हैं. इन जिलों में आंशिक बादल भी छाये रहेंगे और मौसम खुशनुमा रहेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है लेकिन उसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.
वहीं राज्य के छह जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं और यहां लू जैसी परिस्थितियां हैं. सूर्य की प्रचंड किरणों के बीच गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से गया, औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, बांका और बक्सर में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. पिछले दो दिनों से इन जिलों में आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ बह रही है. जिन जिलों में लू चलेगी, वहां का तापमान 40 से 42 डिग्री तक रहेगा.
मौसम विभाग के मुतबाकि, पांच से छह अप्रैल के बीच पुरबा हवा का प्रभाव कुछ जिलों में होगा, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि सूबे में पुरबा और पछुआ के कारण अलग-अलग जगहों पर तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. कई जिलों में तापमान 40 के पार जाने की संभावना जताई है.