ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट

बिहार में अभी बंद नहीं होंगे स्कूल, 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ चलेंगी कक्षाएं- नई गाइड लाइन जारी

11-Dec-2021 07:26 AM

PATNA : देश में नये वेरिएंट ओमिक्रान एंट्री हो चुकी है. संक्रमण के फैलने के खतरे को लेकर पूरे देश में अलर्ट कर दिया गया है. इसी दौरान सरकार भी सख्त कदम उठा रही है सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है. बता दें राज्य के स्कूल फिलहाल बंद नहीं होंगे.  लेकिन सख्ती काफी बढ़ा दी गई है. 


बता दें अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि विशेष परिस्थितियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा उपयोगी होती है. इस दिशा में तैयारियां रखनी चाहिए. उन्होंने बताया कि स्कूल में और उसके बाहर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी तरह के उपाय मसलन मास्क, सैनिटाइजर, आपस में बैठने की निर्धारित दूरी से संबंधित सभी नियमों का पालन कराया जा रहा है. लोगों को खुद भी इस पर ध्यान देना होगा.


वहीं कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिक सतर्कता अपनाने पर विचार कर रहा है. ओमिक्रोन से बचाव के लिए एक बार फिर मास्क और शारीरिक दूरी के प्रावधानों के साथ अन्य गाइडलाइन पर बात चल रही है. जहां डीएम और सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है. बता दें राज्य आपदा प्रबंधन समूह की 13 दिसंबर को संभावित बैठक में इसको लेकर गाइडलाइन पर निर्णय लिया जा सकता है.


बता दें सरकार ने जो गाइड लाइन जारी किया है उसके मुताबिक अब हेड मास्टरों के साथ प्रबंधन को जवाबदेह बनाया गया है. आदेश दिया गया है कि किसी भी शिक्षण या कोचिंग संस्थान में ऐसे कर्मचारी और टीचर को नहीं रखा जाए जो कोरोना वैक्सीन नहीं लिए हैं. ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाई जाए और क्लास में एंट्री पर रोक लगाई जाए.