ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / बिहार में अब ग्रेजुएशन पास लड़कियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये, इंटर पास...

बिहार में अब ग्रेजुएशन पास लड़कियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये, इंटर पास करने पर 25 हजार

15-Dec-2020 07:17 PM

PATNA :  बिहार में स्नातक करने वाली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि प्रोत्‍साहन स्‍वरूप दी जाने वाली राशि में दोगुना इजाफा हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की बेटियों के साथ जो सबसे बड़ा वादा किया, वह पूरा हो गया है. मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस बात पर मुहर लग गई कि बिहार में ग्रेजुएशन पास लड़कियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये दिए जायेंगे. इसके अलावा इंटर पास करने वाली छात्राओं को भी 25-25 हजार रुपये जायेंगे.


बिहार की नीतीश सरकार ग्रेजुएशन पास छात्राओं को प्रोत्‍साहन स्‍वरूप 25 हजार रुपए दे रही थी, जो अब दोगुनी हो गई है. नई व्‍यवस्‍था में यह राशि दोगुनी होकर 50 हजार रुपए के रूप में दी जाएगी. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थीयों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि भेजने का प्रस्ताव तैयार किया है.


प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया, उसके बाद कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई. महत्‍वपूर्ण यह है कि इस बार पिछली बार की अपेक्षा सौ करोड़ रुपये की राशि अधिक बांटी जाएगी. उच्च शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्नातक बालिका प्रोत्साहन योजना में राशि की बढ़ोतरी होने पर करीब 1.50 लाख स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को लाभ मिलेगा.


मौजूदा व्यवस्था में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है.  पिछले साल 1.4 लाख लाभुकों के आवेदन आए थे, जिनमें से 84 हजार तीन सौ 44 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है. राज्य सरकार से मान्यता एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों से स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है. साल 2019-20 में इस योजना के लिए शिक्षा विभाग ने 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि अगर बिहार में फिर से उनकी सरकार बनी तो वे छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जायेगा. अब नीतीश कुमार अपने वादों को पूरा करने में लग चुके हैं और छात्राओं को रुपये देने की घोषणा की है. नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में ही इस निर्णय पर मुहर लगी.