ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / बिहार में अपराधियों की खैर नहीं: नीतीश के मंत्री ने खुले मंच से...

बिहार में अपराधियों की खैर नहीं: नीतीश के मंत्री ने खुले मंच से चेताया, बोले- अब बदमाशों को देखते ही गोली मारेगी पुलिस

19-Jun-2024 11:06 AM

By First Bihar

PURNEA: बढ़ते अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार की डबल इंजन सरकार ने सख्स फैसला ले लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार में हथियार लहराने वाले अपराधियों की खैर नही है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया में एक सभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि बिहार पुलिस अब अपराधियों को देखते ही गोली मारेगी।


दरअसल, बिहार के रुपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं। जेडीयू ने इस सीट से कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। कलाधर मंडल के नामांकन के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के राजस्व भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुले मंच से बड़ा एलान कर दिया है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि जो अपराधी रायफल और बंदूक लेकर घूमेंगे, उन्हें देखते ही गोली मार दी जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार ने एक SIT का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस को ऐसे अपराधियों को गोली मारने का आदेश है जो अवैध राइफल, गोली लेकर चलते हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य के हर जिले में एसआईटी का गठन होगा। यह एसआईटी राज्य के अलग-अलग जिलों में वैसे अपराधियों को अपनी गोली का निशाना बनाएगी जो अवैध हथियार लहराते चलते हैं। राज्य में अब कोई अपराधी बचने वाला नहीं है। इसलिए अब रूपौली में हथियार चमकाने वालों का खात्मा हो जाएगा। रूपौली में अगर किसी का राज होगा तो वह गरीब का होगा।


news image