ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सावधान! बिहार में भारी वज्रपात की चेतावनी, बेवजह घर से बाहर न निकलें,...

सावधान! बिहार में भारी वज्रपात की चेतावनी, बेवजह घर से बाहर न निकलें, अगले 2 घंटे तक इन जिलों में मौसम रहेगा खराब

19-Oct-2021 06:41 PM

PATNA : बिहार में वर्षा और भारीवज्रपात की संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. सूबे के लगभग आधा दर्जन जिलों के दर्जनों प्रखंडों में ठनका गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट घोषित किया है. लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है.


बिहार के मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2 घंटे तक यानी कि 8 बजे तक राजधानी पटना के सम्पतचक,  फतुहा, दनियावाँ, खुसरूपुर, अथमलगोला,  बेलछी, बख्तियारपुर, बाढ़,  पुनपुन, प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा नालंदा जिला के जिला के गिरियक, रहुई, नुरसराय, हरनौत, चंडी, इसलामपुर, राजगीर, अस्थावां, सरमेरा, हिलसा, बिहारशरीफ,  नगरनौसा, करायपरसुराय, सिलाव, परवलपुर, कतरीसराय, बिन्द और थरथरी प्रखंड में लोगों को सचेत रहने को कहा गया है. इन इलाकों में तेज वज्रपात होने की आशंका है.


news image


इसी तरह आपदा प्रबंधन विभाग ने  नवादा जिला के हिसुआ, काशीचक,  नारदीगंज, नवादा,  वारिसलीगंज, अकबरपुर, गोविंदपुर, मेसकौर, नरहट, रजौली, रोह, सिरदला प्रखंड, शेखपुरा जिला के शेखपुरा,  बरबीघा, शेखोपुर सराय,  प्रखंड, वैशाली  जिला के महनार, बिदुपुर, साहिबाउजुर्ग, राजापकर, देसरी प्रखंड और गया जिला के गया ,बथानी, मोहड़ा, खिजरसराय और अत्तरी प्रखंड में वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों से आग्रह किया गया है कि कोई भी आदमी घर से बाहर नहीं निकले.


बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही रुक रुककर बारिश से मौसम थोड़ा ठंडा हुआ है. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य के करीब 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. जबकि, रात में पारा सामान्य से 6 डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है. अभी पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहेगा. लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी.