Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
27-Apr-2021 07:59 AM
PATNA : पिछले दो दिनों में मौसम का मिजाज बिहार में थोड़ा राहत भरा था लेकिन अब एकबार फिर से पारा ऊपर चढ़ने वाला है। शुष्क मौसम और 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले हवाओं की वजह से सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंडी रात पटना की रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पर गया सूबे में दूसरे सबसे ठंड स्थान रहा। जहां पर न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक शुष्क मौसम और बंगाल की खाड़ी आने वाली नमी बंद होने से 72 घंटों तक दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। इस दौरान दिन में चलने वाली तेज हवाएं गर्म रहेगी और धूप में तपिश रहने की वजह से गर्मी ज्यादा महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से होते हुए ओडिशा तक फैली है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से होते हुए हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ तक एक डिस्टर्बेंस सक्रिय है। इसकी वजह से दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की और मध्य दर्जे की बारिश हो रही है।
वहीं बिहार के उत्तरी-मध्य और उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थित सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर में 28 से 30 अप्रैल तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश, मेध गर्जन और वज्रपात की संभावना है। फिलहाल पटना में आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। सुबह तेज हवाएं हल्के ठंड का एहसास कराएंगी। लेकिन, दोपहर में मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान हवा का झोंका 36 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से तपिश का अहसास होगा।