मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
18-Jul-2023 06:39 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज कई जिलों के अंदर बारिश की छिटपुट स्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान कहीं - कहीं वज्रपात और मेघ गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी पटना सहित 19 जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है।
दरअसल, मानसून ट्रफ गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टेनगंज एवं निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।जिसके कारण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इन्हीं वजहों से मौसम विभाग ने कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के तरफ से गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पुर्णिया, अररिया, किशनगंज में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करने को भी कहा गया है।
वहीं, पटना में भी आंशिक से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही जिले में एक दो जगहों पर वज्रपात की आशंका है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा व आसपास में बना हुआ है।
मालूम हो कि, इससे पहले सोमवार की रात गया व इसके आसपास भारी बारिश हुई है। अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य भर में सर्वाधिक बारिश गया के शेरघाटी में 107.2 मिमी, रघुनाथपुर 60 मिमी, औरंगाबाद 50 मिमी, बांकेबाजार 48.8, जीरादेई 47 मिमी, ओबरा 42.2 मिमी बारिश हुई।
इधर, पटना में सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में आंशिक बारिश हुई। अचानक से बादलों का बसेरा राजधानी के आसमान में हुआ। जिसके कारण कुछ इलाकों में बारिश हुई।