ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नहीं सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में 4 से 18 अक्टूबर तक पुलिसवालों की छुट्टी रद्द, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

बिहार में 4 से 18 अक्टूबर तक पुलिसवालों की छुट्टी रद्द, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

02-Oct-2021 10:55 AM

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के पुलिस महकमे से निकल कर आ रही है, जहां मुख्यालय ने बिहार के पुलिस जवानों से लेकर अधिकारियों तक की छुट्टी कैंसिल कर दी है. दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है.


पुलिस मुख्यालय के आईजी की तरफ से जारी किए गए इस आदेश में पटना सहित राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वह सिपाही से लेकर अधिकारियों तक की छुट्टी रद्द करें. दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य पुलिस के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रद्द करने का आदेश दिया गया है.


पुलिस मुख्यालय की तरफ से छुट्टी रद्द किए जाने का यह आदेश सीआईडी, एटीएस और रेल पुलिस के अलावे बाकी अन्य इकाइयों पर भी लागू होगा. दुर्गा पूजा के मौके पर प्रशासनिक इंतजाम और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिहाज सब की छुट्टियां रद्द की गई हैं.


आदेश में ये भी कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी. गौरतलब हो कि इस साल 7 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है. पूजा के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं. यही वजह है कि पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं.