मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
29-Dec-2020 09:52 PM
PATNA : कोरोना वायरस के नए संक्रमण को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है. क्योंकि भारत में भी नए स्ट्रेन से संक्रमित कोरोना मरीज मिलने शुरू हो गए हैं. बिहार में गृह विभाग ने कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसी को बिहार में भी लागू किया गया है.
केन्द्र सरकार के इस आदेश के बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने केन्द्र के ही दिशा-निर्देशों को उसी तारीख तक के लिए राज्य में लागू करने का आदेश जारी कर दिया है. गृह विभाग ने इसका सख्ती से पालन करने का आदेश भी दिया है. गृह मंत्रालय ने जो निर्देश जारी किए हैं उनके मुताबिक भारत में भले ही कोरोना के एक्टिव केस कम हुए हैं लेकिन विश्व स्तर पर कोरोना के मामलों में उछाल आया है. इसे ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है. ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए देश में लगातार एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि कंटेनमेंट जोन में लागू नियमों का लगातार सख्ती से पालन जारी रहेगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट को लेकर जो चीजे पहले से चली आ रही है वो जस की तस चलती रहेंगी. गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रहेगा. इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किए जाएंगे. इसके साथ-साथ गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स की कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.
बिहार में कोरोना के नये वायरस के विदेशों में आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर से विशेष सतर्कता बरत रहा है. अधिकारियों का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस की जांच कराने को कहा जा रहा है. प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो व्यक्ति संदिग्ध है, उनकी निकटवर्ती अस्पतालों में जांच कराएं.
आपको बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन ने तबाही मचा रखी है. यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट्स को तमाम देशों ने रोक दिया है. ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने बाद भारत सरकार ने भी 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है. महाराष्ट्र सरकार ने इस बाबत अलग से एसओपी जारी की है. ब्रिटेन से आने वाले हर व्यक्ति को अनिवार्य तौर पर 14 दिन के लिए Quarantine किया जाएगा. अब गृह मंत्रालय नें सभी 25.11.2020 को जारी निर्देशों को बढ़ाए जाने का फैसला लिया है.
