ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा

Home / news / बिहार : 2 साल की बच्ची के सामने पत्नी ने की खुदकुशी, पति...

बिहार : 2 साल की बच्ची के सामने पत्नी ने की खुदकुशी, पति से हुआ था विवाद

10-Dec-2021 10:23 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति से किसी बात से नाराज होकर पत्नी ने 2 साल की मासूम बच्ची के सामने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.


घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया 1 वार्ड नंबर 3 की है. मृतिका महिला की पहचान फुलवरिया एक वार्ड नंबर 3 के रहने वाले मनीष कुमार की 26 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि काजल देवी 9 दिसंबर के दिन में बगल के पड़ोस में शादी थी. उस शादी में शामिल होकर जब घर आई तो अचानक फोन पर पति से किसी बात का विवाद हुआ.


इसी से नाराज होकर काजल ने अपने 2 साल मासूम बच्ची के सामने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. मासूम बच्चे की काफी देर तक चिल्लाने की आवाज रूम से आ रही थी. उसके बाद महिला की सास ने सुनी तो अचानक उठ कर दरवाजा खोलने का प्रयास किया. लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका फिर बाद में वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दरवाजा को तोड़ा तो देखा महिला गले में फंदा लगाकर लटकी हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 


स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतिका के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है. पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा. इस चीज से नाराज होकर पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार 1 साल पहले पति पत्नी का विवाद हुआ था इसको लेकर खगड़िया जिले के बेलदौर गांव में पंचायत होने के बाद मृतिका काजल कुमारी अपने ससुराल फुलवरिया आई थी. बताते चलें कि मृतिका काजल देवी कि एक 5 साल का लड़का है और एक 2 साल की मासूम बेटी है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी. मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.