भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
08-Aug-2024 06:41 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में करीब 2,512 मठ, मंदिर और ट्रस्ट ऐसे हैं जिसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। इनके पास 4321.64 एकड़ जमीन भी है। नीतीश सरकार ने ऐसे मठ, मंदिर और ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इन्हें संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन देनी होगी। रजिस्ट्रेशन कराए जाने को लेकर बिहार के विधि विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किया है।
बिहार के विधि मंत्री नितिन नवीन ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि जिन मठ,मंदिर और ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन नहीं है उन सभी का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इनके अचल संपत्तियों की डिटेल BSBRT को उपलब्ध कराने का निर्देश सभी डीएम को दिया गया है। यह भी कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन के बाद पूरा डिटेल वेबसाइट पर अपलोड कराया जाए।
विधि मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि 38 जिलों में अभी तक 18 जिलों ने ही BSBRT को आंकड़ा उपलब्ध कराया है। अन्य जिलों के मठ, मंदिर और ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराए जाने को लेकर सभी डीएम पत्र लिखा गया है। वही पंजीकृत मंदिरों और मठों की जमीन की खरीद और बिक्री ना हो यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बता दें कि 2499 मठ, मंदिर और ट्रस्ट ही बिहार में रजिस्ट्रर्ड हैं जिनके पास 18,456 एकड़ से अधिक जमीन है। जबकि करीब 2,512 मठ, मंदिर और ट्रस्ट ऐसे हैं जिसका रजिस्ट्रेशन आज तक नहीं हुआ है। इनके पास 4321.64 एकड़ जमीन है। जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उसे जल्द से जल्द पंजीकृत करने का आदेश दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के बाद पूरा डिटेल वेबसाइट पर अपलोड कराने को कहा गया है।