Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
08-Jun-2024 07:40 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 2025 की जगह इसी साल 2024 में विधानसभा चुनाव हो सकता है। यह दावा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने किया है। उन्होंने शनिवार को फेसबुक लाइव आकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को चुनाव में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक इंडिया गठबंधन को परिणाम नही मिला लेकिन, पिछली बार से सीटें भी बढ़ी और वोट प्रतिशत भी बढा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है हमलोग संघर्ष करते रहेंगे, सफलता जरूर मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में करीब 4.08 करोड़ वोट पड़े थे जिसमें से एनडीए को 53 प्रतिशत और यूपीए को 32 प्रतिशत यानी 1.29 करोड़ वोट मिले थे लेकिन 2024 के चुनाव में कुल 4.34 करोड़ वोट पड़े जिसमे एनडीए को 2.05 करोड़ तथा इंडिया गठबंधन को 1.70 करोड़ वोट आये। इससे साफ है कि हमारे गठबंधन के वोट में बड़ी वृद्धि हुई है। उन्होंने माना कि सीवान, पूर्णिया जैसे क्षेत्रों में वोटों में बंटवारा भी हुआ, नहीं तो और वोट में वृद्धि होती।
मुकेश सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात करते हुए कहा कि ऐसे तो विधानसभा का चुनाव अगले वर्ष होना है, लेकिन नीतीश कुमार इस साल ही चुनाव कराने की कोशिश करेंगे। इसलिए हमें पंचायत और बूथ तक पार्टी को मज़बूत करने की जरूरत है।
मुकेश सहनी ने इस चुनाव के परिणाम को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि हमलोगों के संघर्ष और मेहनत का ही परिणाम है कि एनडीए 400 सीट तक नहीं पहुंच सका, वरना संविधान बदलना तय था। यह हमलोगों के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की समीक्षा की जाएगी और आगे की तैयारी के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।