ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / बिहार में 2 उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार में 2 उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

30-Oct-2020 04:53 PM

By Ajay Deep Chouhan

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारी की जा रही है. निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने 2 उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है.


बिहार निर्वाचन विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक उप निर्वाचन पदाधिकारियों को उनके कार्यहित में वर्तमान कार्यस्थल से स्थानांतरित करते हुए नए जिले में पदस्थापित किया गया है. भोजपुर जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी निवेदिता सिन्हा का तबादला कर दिया गया है, इन्हें मुख्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.


इनके अलावा बिहार निर्वाचन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मुख्यालय में उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत विजय कुमार को भोजपुर जिले का नया डिप्टी इलेक्शन अफसर बनाया गया है. आपको बता दें कि भोजपुर जिले में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. इस जिले के सभी 7 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में ही वोटिंग हो गई, जिसका परिणाम 10 नवंबर को आने वाला है.


भोजपुर में बुधवार को पड़े वोट की फाइनल फिगर आ गई .कुल 51.85 प्रतिशत वोट पड़े हैं. वोट प्रतिशत के मामले में तरारी सबसे आगे है. यहां 55.35 प्रतिशत मत पड़े हैं. वहीं वोट प्रतिशत के मामले में आरा सबसे पीछे है. यहां 47.68 प्रतिशत मत ही पड़े हैं. शाहपुर में भी महज 49 प्रतिशत मत पड़े हैं. शेष अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है.


भोजपुर के सातों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम गुरुवार को बाजार समिति स्थित बज्रगृह में सील कर दी गयी है. ईवीएम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है. बज्रगृह सील करने के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी और उनके एजेंट भी मौजूद थे. ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रत्याशियों के एक व्यक्ति को वहां रहने की अनुमति दी गयी है. इसके लिए पास जारी किया जा रहा है. 


news image