Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
31-Aug-2021 08:44 AM
PATNA : कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी. इसके अलावा बिहार में विधानसभा चुनाव के समय एनडीए ने लोगों से बेरोजगारी दूर कर 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. उस वादे को कितना पूरा किया गया, इस बात से सभी वाकिफ हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव हमेशा से बिहार में रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर रहे हैं.
मंगलवार की सुबह उन्होंने एक ट्वीट कर एक बार फिर एनडीए सरकार पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि विगत एक साल में बिहार में 15 लाख नौकरियां और रोजगार खत्म हुए हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार लोगों से किया नौकरी देने का अपना वादा निभाने में नाकाम रही है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'विगत एक वर्ष में बिहार में 15 लाख नौकरियाँ और रोजगार समाप्त हुए है।NDA सरकार का 19 लाख नौकरियाँ/रोजगार देने का वादा था लेकिन क्या हुआ? सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठ ने आपके वर्तमान और भविष्य को कैसे बर्बाद कर दिया है? बेरोजगारी, बेकारी और महंगाई के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा.'

बता दें कि तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के समय 10 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कही थी. इसके बाद से यह खास मुद्दा बन गया है. रोजगार के अलावा बिहार की कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर अकसर राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधते रहे हैं.