ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"

बिहार में 11 नए रजिस्ट्री ऑफिस खुलेंगे, नीतीश कैबिनेट की मिली मंजूरी

05-Aug-2022 09:01 PM

PATNA: बिहार कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। बिहार में 11 जगहों पर रजिस्ट्री ऑफिस खोले जाने का फैसला लिया गया है। जिसकी मंजूरी भी राज्य सरकार से मिल गयी है। सरकार के इस फैसले से लोगों को सुविधा मिलेगी।


पटना में फतुहां, संपतचक और बिहटा यानी तीन जगहों पर रजिस्ट्री ऑफिस खोले जाएंगे। वही इसके अलावे 8 और जगहों डुमरावं-बक्सर, अमरपुर-बांका, चनपटिया-पश्चिम चंपारण, लौरिया-पश्चिम चंपारण, शाहपुर पटोरी-समस्तीपुर, मनिहारी-कटिहार, पातेपुर-वैशाली, बनमनखी-पूर्णिया में नए रजिस्ट्री ऑफिस खुलेंगे। इन सभी जगहों पर अवर निबंधक की नियुक्ति भी की जाएगी। 


 पटना के मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। आज हुई बैठक में कुल 23 एजेंटों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। डीजल अनुदान को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने डीजल अनुदान की राशि 60 रुपय से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति लीटर करने का फैसला लिया है।


सरकार ने नगर विकास एवं आवास विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, वित्त विभाग, विधि विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग से जुड़े प्रस्वावों पर मुहर लगाई है। 


नगर विकास एवं आवास विभाग अन्तर्गत 13,63,26,600 / - अनुमानित वार्षिक व्यय पर कुल 135 अभियंताओं के नियमित पदों, जिनकी सेवायें बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम लि० (बुडको) के अधीन प्रतिनियुक्ति हेतु सृजित किये जाने वाले समरूप पद के विरूद्ध उपलब्ध करायी जायेगी, को सृजित किये जाने तथा इन 135 पदों के अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग में पूर्व से सृजित 43 पदों, अर्थात् कुल 178 पदों के समरूप प्रतिनियुक्ति हेतु बिहार शहरी आधारभूत सरंचना निगम लि० (बुडको) में 178 समरूप पदों को सृजित किये जाने को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।


मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत मुख्यालय स्तर एवं प्रमंडल स्तर पर तकनीकी सहयोग के लिए बिहार निबंधन सेवा के जिला अवर निबंधक के 2 एवं अवर निबंधक के 9 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है जबकि निबंधन अधिनियम, 1908 की धारा 78 के द्वारा अधिसूचित शुल्क तालिका अनुच्छेद-P एवं G में दस्तावेज / अभिलेख के खोज, निरीक्षण एवं प्रमाणित प्रति निर्गत करने हेतु निर्धारित शुल्क के प्रावधान में संशोधन किये जाने से संबंधित अधिसूचना को अधिसूचित करने के संबंध में।