ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / Bihar Board Matric Result 2020: रोहतास जिले से निकले सबसे अधिक 8 टॉपर,...

Bihar Board Matric Result 2020: रोहतास जिले से निकले सबसे अधिक 8 टॉपर, जमुई का जमाना गया

26-May-2020 02:53 PM

PATNA: बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें सबसे अधिक बिहार में रोहतास जिले से 8 टॉपर निकले हैं. इन टॉपरों के आगे जमुई का सिमुलतला आवासीय स्कूल फेल हो गया है. 

रोहतास जिले के ये हैं टॉपर

  1.  हिमांशु राज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर बने हैं. हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं. उन्हें 481 नंबर मिले हैं.
  2. रंजीत कुमार गुप्ता को 476 अंक मिला है. रंजीत एनएसएस हाई स्कूल निशान नगर बडडी के स्टूडेंट हैं.
  3. अफरीन तलत को 475 अंक मिला है. अफरीन गंगोत्ररी प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल चेनारी की छात्रा हैं.
  4. राकेश कुमार गुप्ता को 473 अंक मिला है. राकेश एनएसएस हाई स्कूल निशान नगर बडडी के स्टूडेंट हैं.
  5. अर्चना कुमारी को भी 473 अंक मिला है. अर्चना आरआर हाई स्कूल गोरारी की छात्रा हैं.
  6. संतोष कुमार को 471 अंक मिला है. संतोष भी एनएसएस हाई स्कूल निशान नगर बडडी के स्टूडेंट हैं.
  7. शहजाद आलम को भी 471 अंक मिला है. शहजाद हाई स्कूल कोचस के स्टूडेंट हैं.
  8. प्रिया कुमार को भी 471 अंक मिला है. वह हाई स्कूल रसूलपुर की स्टूडेंट हैं.

तीन टॉपर एक ही स्कूल

सबसे खास बात है कि तीन टॉपर रंजीत कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और संतोष कुमार सभी भी एनएसएस हाई स्कूल निशान नगर बडडी के स्टूडेंट हैं. रोहतास जिले के आगे इस बार जमुई का रिजल्ट काफी खराब रहा है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय के मात्र तीन छात्र की इस साल टॉप टेन में शामिल हो पाए.