ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : मार्केट से सब्जी खरीद बाइक से वापस लौट रहे दो दोस्तों...

बिहार : मार्केट से सब्जी खरीद बाइक से वापस लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंदा, दोनों की हुई मौत

26-Jun-2023 08:17 AM

By First Bihar

PURNIA : बिहार सड़क हादसों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में दो दोस्त की जान चली गई है। ये लोग मार्केट से सब्जी खरीदकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। 


दरअसल, पूर्णिया के धमदाहा-पूर्णिया स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहर के लोहिया चौक के पास घटी है। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए बल्कि मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों ने तड़प कर दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।


वहीं, सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक मीरगंज थानाक्षेत्र के घरारी गांव निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना में मृतकों की  अनमोल यादव के 18 वर्षीय बेटे छोटू कुमार और कलामन यादव के बेटे सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजन अनमोल यादव ने बताया कि दोनों दोस्त से धमदाहा बाजार से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लोहिया चौक के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।


इधर, मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय धमदाहा थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीच भेजा जा रहा है।