मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
11-Mar-2022 08:53 PM
PATNA : मणिपुर विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड ने शानदार जीत हासिल की है। चुनाव में JDU के 38 उम्मीदवारों में से 6 ने जीत दर्ज की जबकि 5 उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। मणिपुर में जीत हासिल करने वाले जदयू के सभी 6 विधायकों ने शुक्रवार को पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, मंत्री संजय झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजधानी पटना के एक होटल में सभी नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर ललन सिंह ने कहा कि यह जदयू के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि जदयू ने बिहार के बाहर मजबूती से कदम रखा है। ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जदयू जल्द ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हालिस कर लेगी।
मुख्यमंत्री से मिलने वाले मणिपुर के छह विधायकों में थंगमेईबंद से जीते खुमुकचम जोइकिसन सिंह, वांग्खेई से जीते थंगजम अरुण कुमार, लिलांग से जीते मो. अब्दुल नासिर, जिरिबाम से जीते मो. अचाबउद्दीन, चुराचांदपुर से जीते एल.एम. खाउते एवं तिपाईमुख से जीते न्गुसंगलुर सानाटे शामिल थे।