सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
07-Jun-2022 12:16 PM
PATNA: बिहार राज्य में जहां एक इलाके में सोने का खान मिल रहा है, वहीं दूसरे इलाके में तेल भंडार होने की संभावना जतायी जा रही है। जिसके लेकर माना जा रहा है कि बिहार में अच्छे दिन आने वाले हैं। बक्सर और समस्तीपुर जिले में तेल का बड़े भंडार होने का पता चला है। ओएनसीजी की मानें तो समस्तीपुर जिले के 308 किलोमीटर और बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। तेल की खोज के लिए बिहार सरकार ने ओएनसीजी को स्वीकृति दे दी है। इसको लेकर भारत सरकार ने भी एक प्रस्ताव भेजा है।
सरकार ने दिया ओएनजीसी को लाइसेंस
ओएनजीसी ने बिहार के खान विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन को ध्यान में रखते हुए लाइसेंस का आवेदन दिया है। बिहार सरकार ने ओएनजीसी के आवेदन की मंजूरी दे दी है। बक्सर जिला प्रशासन को इस संदर्भ में एक पत्र भी भेजा गया है। बक्सर के जिलाधिकारी ने बताया कि इस आशय का पत्र जिला प्रशासन को मिला है कि गंगा के बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थ मिल सकता है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड का यह अनुमान है कि बक्सर 52.13 किमी और समस्तीपुर में तेल के बड़े भंडार हो सकते हैं। डीएम ने बताया कि जल्दी ही ओएनजीसी के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा।
अत्याधुनिक तकनीक शुरू होगा खोज
भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड को समस्तीपुर के गंगा बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थों के खोज के लिए बीते दिन बिहार सरकार ने स्वीकृति दे दी है। समस्तीपुर में 308 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में तेल की खोज शुरू की जाएगी। अगर सर्वे में सकारात्मक परिणाम आया तो खुदाई का काम शुरू किया जायेगा। इस सर्वे के बाद यह आंकड़ा उपलब्ध हो जायेगा कि अगर तेल है तो उसे निकालने में कितना लागत लगेगा। नित्यानंद राय ने तेल भंडारण के मिलने का दावा करते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री से बात होने के बाद मैं दावे के साथ कहा सकता हूं कि समस्तीपुर में तेल भंडार मिलेगा।