सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
08-Jun-2022 08:13 AM
PATNA: इन दिनों बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग ने शराब के साथ जब्त किये गए गाड़ियों को बेचकर और जुर्माना वसूली करने के बाद आठ करोड़ से अधिक रूपए प्राप्त कर लिए हैं। गाड़ियों की ई-नीलामी शुरू होने और शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद जुर्माना वसूली शरू होने से इसमें काफी इजाफा हुआ है। बिहार शराबबंदी लागू होने के बाद वाहनों की नीलामी शुरू की गया है। पिछले पांच साल में मात्र चार हजार वाहनों की नीलामी हुई थी। लेकिन, अप्रैल से वाहनों की नीलामी ऑनलाइन शुरू की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के ई-ऑक्शन एमएसटीसी पोर्टल की सेवाएं दी जा रही हैं।
इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन
इसका असर पिछले दो महीने में देखा गया है। पोर्टल पर 12 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा चूका है। अभी तक जब्त किये गए कुल 11,050 वाहनों की नीलामी हो चुकी है। जिससे लगभग तीन करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये प्राप्ति किया गया है। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इच्छुक है वो एमएसटीसी की वेबसाइट पर जा कर निबंधन कर वाहनों की नीलामी में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। नीलामी की तिथि निर्धारित होने पर आवेदक के रजिस्टर्ड ई-मेल व मोबाइल पर इसकी पूरी जानकारी भेज दी जाएगी।
वाहनों की नीलामी से इतने रूपए प्राप्त किये गए हैं
610 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
बता दें कि शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद शराब के साथ जब्त किए गए वाहनों से जुर्माना लेकर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। इसमें संबंधित जिलों के डीएम को गाड़ी की बीमा राशि का 50 प्रतिशत जुर्माना लेकर गाड़ी छोड़ने का निर्देश दिया गया है। उत्पाद अधिकारियों के मुताबिक, एक अप्रैल से चार जून के दौरान कुल 610 वाहनों को अर्थदंड लगाकर छोड़ा गया है। इससे लगभग चार करोड़ 90 लाख 4 हजार रुपये की प्राप्ति किये गए हैं।