राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
05-Dec-2020 02:19 PM
SASARAM : बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार मंत्री बनीं जेडीयू की शीला मंडल मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं. स्वतंत्रता सेनानी बाबूवीर कुंवर सिंह पर उन्होंने बीते दिन गलत बयानबाजी की, जिसको लेकर सासाराम में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
बिहार सरकार में परिवहन मंत्री शीला मंडल के खिलाफ सासाराम कोर्ट में भैसही गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार ने परिवाद पत्र दर्ज कराया है. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सीतामढ़ी में गुरुवार को शीला मंडल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि "एक हाथ कट जाने पर राजपूतों के वीर कुंवर सिंह की इतनी वाहवाही हुई कि आज सभी लोग उनको जानते हैं। किताबों में उनके बारे में पढ़ाया जाता है, लेकिन सीतामढ़ी के शहीद रामफल मंडल को कोई नहीं जानता."
आपको बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री शीला मंडल ने इस मामले को जाति से जोड़ते हुए यह भी कहा कि "रामफल मंडल शहीद हुए, अपनी जान की कुर्बानी दी लेकिन उनको उतना सम्मान नहीं मिला, जितना वीर कुंवर सिंह को मिला. इतना ही नहीं शीला मंडल ने सीतामढ़ी में यह भी कहा था कि "अति पिछड़ा जाति के लोगों के गुणों को दबा दिया जाता था. मुझे रामफल मंडल के परिवार को देखकर दुख होता है. यदि वे दूसरे वर्ग से होते तो आज इनके भी बच्चे बड़े-बड़े पदों पर होते."
मंत्री शीला मंडल के इस बयान के बाद राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है और कहा है कि मेरा उदेश्य किसी ठेंस पहुंचना नहीं था. उन्होंने कहा कि "मैंने शहीद रामफल मंडल के आवास पर वीर कुंवर सिंह के बारे में बयान दिया था. उस बयान पर आपत्ति आई है, जबकि मेरा इरादा कहीं से भी किन्ही के भावनओं को ठेंस पहुंचाने का नहीं था. मेरे दिल में वीर कुंवर सिंह के प्रति असीम श्रद्धा है. मेरे उस बयान से जिनकी भी भावना को ठेंस पहुंची है, उनके लिए मैं खेद प्रकट करती हूं."