बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
19-Apr-2022 10:18 AM
GOPALGANJ : बिहार में एक तरफ जहां अपराधियों का बोलबाला है तो वहीं दूसरी तरफ आम लोग लगातार कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है। यहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक दलित युवक के साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। युवक को भरी पंचायत में लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हद तो तब हो गई जब इस मामले में आरोपी दबंगों के खिलाफ पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस पूरे वाकए का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना इलाके के रामपुर माधव गांव का है यहां एक दलित युवक के ऊपर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था भरी पंचायत में उसे बुलाया गया युवक हाथ जोड़कर खुद को बेगुनाह बताता रहा लेकिन दबंगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी युवक की बार-बार गुहार के बावजूद किसी का दिल नहीं पसीजा और लाठी डंडे से दलित युवक की तब तक पिटाई की गई जब तक वह बेहोश नहीं हो गया
भरी पंचायत में दबंगों ने दलित युवक की पिटाई की उसका नाम दिलीप बताया जा रहा है। दिलीप कि जब पिटाई की जा रही थी तो उसके पिता को इसकी जानकारी मिली। पंचायत में दौड़े भागे पहुंचे पिता ने अपने बेटे को किसी तरह छुड़ाया, बाद में इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दिलीप की हालत देखकर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर दिलीप के पिता रामचंद्र राम ने आरोप लगाया है कि पुलिस दिलीप की पिटाई करने वाले दबंगों पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के मुताबिक युवक की पिटाई की गई है और इस मामले में स्थानीय पुलिस को केस दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।