ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार: खेलते-खेलते तालाब में जा गिरे दो मासूम, डूबने से दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

01-Dec-2022 04:38 PM

MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई खेलते खेलते पोखर के तरफ चले गए थे, इसी दौरान पैर फिसलने से एक भाई तालाब में जा गिरा और डूबने लगा। डूबते छोटे भाई को बचाने के दौरान बड़े भाई की भी डूबकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के डामु पंचायत की है।


मृतक बच्चों की पहचान डामु गांव निवासी मो. सिराजुल के 6 वर्षीय बेटे अकरम और 7 वर्षीय बेटे इकबाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों का पिता मो. सिराजुल दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। गुरुवार को दोनों बच्चों की मां धान काटने के लिए खेत में गई थी। जिसके बाद दोनों खेलते खेलते तालाब की तरफ चले गए। जहां पैर फिसलने के बाद छोटा भाई अकरम तालाब में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख 7 साल का इकबाल उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गया और दोनों गहरे पानी में चले गए।


दोनों बच्चों के डूबने की खबर सुनते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब पर जमा हो गई। आनन फानन में दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ दो बेटों के मौत के बाद बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।