ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मुखिया चुनाव में उतरी भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह, नामांकन के बाद वोट मांगने...

मुखिया चुनाव में उतरी भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह, नामांकन के बाद वोट मांगने पहुंची

29-Oct-2021 01:30 PM

VAISHALI : बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है. पांच चरणों के मतदान और काउंटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गई है. छठे चरण की वोटिंग के लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं. 3 नवंबर को छठे चरण के लिए वोटिंग होने वाली है. लिहाजा प्रचार के अंतिम समय में प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. पंचायत चुनाव में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हीरो-हीरोइन भी मैदान में उतर गए हैं. गुरूवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया कुमारी रुमझुम के लिए प्रचार किया. 


गुरूवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह वैशाली जिले के  राजापाकर प्रखंड में पहुंची. अक्षरा ने यहां नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया कुमारी रुमझुम के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की. एक्ट्रेस अक्षरा के अलावा भोजपुरी की जानीमानी कलाकार अंजना सिंह ने भी कुमारी रुमझुम के लिए प्रचार किया और उन्हें जिताने की अपील की.


news image


इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा भोजपुरी के जॉनी लीवर कहे जाने वाले अभिनेता मनोज सिंह टाइगर उर्फ़ बताशा चाचा भी चुनावी मैदान में उतरे और उन्होंने नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की मुखिया कुमारी रुमझुम के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया. इनलोगों ने वीडियो संदेश भी जारी किया है, जिसमें निवर्तमान मुखिया कुमारी रुमझुम को जिताने की अपील की जा रही है. आपको बता दें कि लगभग दो सप्ताह पहले कुमारी रुमझुम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनके नामांकन में काफी भारी संख्या में समर्थक पहुंचे थे. बड़े ही धूमधाम के साथ नॉमिनेशन करने के बाद कुमारी रुमझुम लगातार जनसम्पर्क अभियान चला रही हैं. साथ ही वह अपने 5 साल के कार्यकाल का हिसाब भी जनता को दे रही हैं कि किस तरीके से उन्होंने पूरी मेहनत और लगन के साथ नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के विकास के लिए काम किया. 


news image


आपको बता दें कि राजापाकर प्रखंड में छठे चरण में चुनाव हो रहा है. 5 अक्टूबर से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 11 अक्टूबर तक चली. 16 अक्टूबर को स्क्रूटनी हुई और अब यहां 3 नवंबर को वोटिंग होने जा रही है. खास बात ये है कि इस चरण के प्रत्याशियों को रिजल्ट के लिए काफी लंबे समय का इन्तजार करना पड़ेगा. क्योंकि यहां वोटिंग के 10 दिन बाद 13 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. जबकि बाकी के अन्य चरणों में मदतान के मात्र दो दिन बाद ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है.