ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार के उत्पल कुमार सिंह बने लोकसभा के महासचिव, देश के सर्वोच्च अधिकारी...

बिहार के उत्पल कुमार सिंह बने लोकसभा के महासचिव, देश के सर्वोच्च अधिकारी के बराबर का होगा दर्जा

30-Nov-2020 09:06 PM

PATNA : बिहार के मूल निवासी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का नया महासचिव बनाया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोमवार को उन्हें महासचिव नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की. उत्पल कुमार सिंह को देश के सर्वोच्च अधिकारी यानि कैबिनेट सचिव के बराबर का दर्जा दिया गया है.


जमुई के निवासी हैं उत्पल कुमार सिंह
उत्पल कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी हैं. वे मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले हैं. हालांकि वे उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं. वे 1 दिसंबर 2020 से कैबिनेट सचिव के रैंक के लोकसभा सचिवालय और महासचिव के पद को संभालेंगे.


उत्पल कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे. लेकिन जब उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड का विभाजन हुआ तो वे उत्तराखंड कैडर में चले गये. उन्हें भारतीय प्रशासिक सेवा का 34 वर्ष का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है.


उत्पल कुमार सिंह ढ़ाई सालों तक उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. वे उत्तराखंड सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सहित विभिन वरिष्ठ पदों पर भी तैनात रह चुके हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे केंद्र में भी कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव सहित दूसरे अहम पदों पर काम कर चुके हैं. इससे पहले वे लोकसभा सचिवालय के सचिव के रूप में काम कर रहे थे.