ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / news / बिहार में बड़ी घटना : झंडा फहराने जा रही महिला BDO हुईं सड़क...

बिहार में बड़ी घटना : झंडा फहराने जा रही महिला BDO हुईं सड़क हादसे का शिकार, खाई में गिरी कार, दो युवक भी जख्मी

15-Aug-2021 12:56 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है. स्वतंत्रता दिवस के दिन सुपौल में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. झंडा फहराने जा रही महिला  बीडीओ रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी एक्सीडेंट के बाद खाई में जा गिरी है. ड्राइवर को भी काफी चोटें आई हैं. इस घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक भी जख्मी हो गए हैं, जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.


घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज की है. 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही त्रिवेणीगंज की बीडीओ आशा कुमारी सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव में बाइक सवार दो युवकों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है. एक्सीडेंट के बाद बीडीओ की कार एनएच से नीचे खाई में जा गिरी है.


news image


शुरूआती जानकारी के मुताबिक त्रिवेणीगंज की बीडीओ आशा कुमारी के दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है. आनन-फानन में इन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां से इन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. इसी अस्पताल में बीडीओ के ड्राइवर को भी भर्ती कराया गया है, जिसे चोटें आई हैं. 


उधर दूसरी ओर दोनों घायल युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है. इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. हादसे के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.