Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
13-Oct-2021 11:30 AM
SIWAN : बिहार के सिवान में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश की अवहलेना करने पर एक क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है. डीईओ की रिपोर्ट पर सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार मिश्र ने यह एक्शन लिया और तत्काल प्रभाव से आरोपी लिपिक को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि वरीय अधिकारियों ने शोकॉज भी किया है.
सिवान में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में तैनात कमलेश पाठक को सस्पेंड किया गया है. क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने विभागीय कार्रवाई के लिए भी इस पर जांच टीम भी गठित की है. क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने अपने ज्ञापांक 1170 दिनांक 9 अक्टूबर के माध्यम से कहा है कि कमलेश पाठक पर प्रथम दृष्टया उच्च अधिकारियों की आदेश की अवहेलना शिक्षा अधिकारी का और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही आरोप में निलंबित किया गया है. साथ ही विभागीय कार्रवाई के अधीन की गई है.
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के पास जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपने पत्रांक 612 दिनांक 7 अक्टूबर को कमलेश पाठक के खिलाफ अनुशंसा भेजी गई थी. इसी अनुशंसा के आलोक में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने कार्रवाई की है. निलंबित क्लर्क कमलेश पाठक का मुख्यालय राजकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगरा सारण में निर्धारित किया गया है.
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने अपने आदेश में कहा है कि निलंबित क्लर्क को जीवन निर्वाहन भत्ता का भुगतान सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम 10 में निहित प्रावधान के आलोक में निर्धारित मुख्यालय में अनुपस्थिति विवरणी प्राप्त होने पर संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा दिया जाएगा.