Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
14-Jun-2022 03:53 PM
PATNA: बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन के लिए कॉलेज में उपलब्ध सीटों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के संबंध में 14 जून तक बोर्ड ने कालेजों के प्राचार्यों से आपत्ति मांगी है. बोर्ड की तरफ से जारी सूची में कुल 5328 स्कूल-कालेज शामिल हैं. उन सभी स्कूलों एवं डिग्री कालेजों के प्राचार्यों से आपत्ति मांगी गई है जो इंटर की शिक्षा देते हैं. वहीं अगर इसपर किसी कॉलेज के द्वारा आपत्ति दर्ज नहीं कराई जाती है, तो ऐसा माना जाएगा कि कॉलेज को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। विषय एवं संकायवार सीटों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जारी की गई है.
अब सभी छात्रों की नजर बिहार बोर्ड द्वारा सीटों की जारी सूची के बाद इंटर के नामांकन पर लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही इंटर में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. दसवीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है और अब सभी छात्र भी इंटर में नामांकन का इंतजार कर रहे हैं. अगर कंपार्टमेंटल परीक्षा के रिजल्ट की बात करे, तो बोर्ड ने दसवीं की उसकी भी रिजल्ट जारी कर दी है.
1 से 15 जुलाई तक राज्य के सभी 9,360 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव अभियान चलाया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने आदेश दिया है.
15 से 19 जून तक आदेश के मुताबिक प्रवेशोत्सव को लेकर सभी संबंधित स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की बैठक होगी. प्रारंभिक विद्यालयों में 8वीं कक्षा पास करने वाले अनामांकित छात्र-छात्राओं की सूचि 20 जून तक तैयार होगी. विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक कर प्रवेशोत्सव की तैयारी की समीक्षा 30 जून तक होगी. 20 जुलाई तक प्रवेशोत्सव में नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं की सूची मुख्यालय को उपलब्ध करायी जाएगी.