बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
03-Jul-2021 09:37 PM
PATNA : शनिवार को जहरीले सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में एक महिला और बच्चे की जान गई है. जमुई और पश्चिम चंपारण के रहने वाले दोनों महिला और बच्चे ने दम तोड़ा है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
पहली घटना जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र की है. यहां सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बंधोरा गांव निवासी राधेश्याम रावत का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार घर के सामने खेल रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया. परिजन बच्चे को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
दूसरी घटना सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र की है. यहां सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि धनौती यादव टोला गांव निवासी मालिक राय की 61 वर्षीय पत्नी राधिका देवी अपने घर में कुछ काम कर रही थी. इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.