RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
28-Jun-2021 04:50 PM
SAHARSA : बिहार में मानसून के एंट्री के बाद से ही अमूमन सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. अधिक बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. लगातार बारिश और वज्रपात के कारण कई घटनाएं भी हो रही हैं. ताजा मामला सहरसा जिले का है. यहां ठनका की चपेट में आने से पांच की मौत हो गई है.
घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है. यहां सरोजा पंचायत स्थित चकमका वार्ड नं 11 में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि बच्चे महिला के साथ मूंग तोड़ने गए थे. इस दौरान अचानक वज्रपात होने से सब के सब झुलस गए और उनकी मौत हो गई.
आपको बता दें कि बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश के अभी जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई तक राज्य में भारी बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य के कई इलाकों में बारिश और तेज गरज के साथ वज्रपात की आशंका है.
मौसम विभाग ने करीब-करीब पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.