ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : मुखिया प्रत्याशी के बेटे का मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की...

बिहार : मुखिया प्रत्याशी के बेटे का मर्डर, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

02-Oct-2021 11:48 AM

By Neeraj

SAHARSA : बिहार में शुक्रवार को 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की काउंटिंग हुई. कुल 676 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ. जिन प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत दर्ज की उन्होंने खुलकर जश्न मनाया. लेकिन सहरसा जिले से रंग में भंग पड़ने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पंचायत चुनाव में जीत के जश्न में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का शिकार एक युवक हो गया. युवक को गोली लग गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन इस घटना को चुनावी रंजिश में मर्डर किये जाने की बात बता रहे हैं. 


घटना सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर वार्ड नंबर 16 में हुई. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी जनार्दन यादव के 25 वर्षीय पुत्र उदय यादव के रुप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में जीत के जश्न में कई राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग की इस घटना में गोली एक युवक को जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत युवक की हत्या की गई है. मृतक के भाई अमित ने कहा कि मुरली बसंतपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के जीत के जश्न पर बुलाया गया था और उसी दौरान साजिश के तहत उदय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 


सूचना पर अस्पताल पहुंचे डीएसपी (मुख्यालय) ब्रजनंदन मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. चूंकि मृतक के पिताजी खुद शाहपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं से मामले की तफ़्तीश कर रही है. पुलिस ने लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


बता दें कि जनार्दन यादव की पत्नी मुखिया पद उम्मीदवार हैं. यहां 20 अक्टूबर को मतदान होना है. इससे पहले अदावत में उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.