RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
17-Sep-2021 06:00 PM
By Niraj Kumar
SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है. बेलगाम अपराधियों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी है. लूटपाट की नीयत से इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सहरसा जिले के सौरबाजार थाना इलाके की है. यहां बदमाशों ने सौरबाजार के बंधन बैंक शाखा में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत सन्नी सिंह को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को भी सन्नी सिंह क्षेत्र में ग्रुप कलेक्शन के लिये जा रहा था. उसी दौरान पूर्व से घात लगाये पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक रोक कर फायरिंग करते हुये डिक्की खोला पर उसमें कुछ भी नही मिला. जिसके बाद अपराधी बैंक कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर फरार हो गए.
घटना की सूचना पर सौरबाजार थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर तत्काल जख्मी को CHC सौरबाजार ले गई. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पतल सहरसा भेज दिया. घटना के बावत जख्मी बैंककर्मी सन्नी सिंह ने बताया कि वह ग्रुप कलेक्शन के लिये क्षेत्र में जा रहा था. उसी दौरान बाइक सवार अपराधीयो ने गाड़ी रोककर फायरिंग करते हुये डिक्की खोलकर समान निकालने लगा. पर उसमें पैसा नहीं मिलने पर अपराधियों ने पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया.
घटना के बावत सौरबाजार थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि घटना दोपहर बाद की है सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच जख्मी को इलाज के लिये भेजकर घटना की तफ़्तीश में जुट गयी है. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पैर में गोली लगी है. जख्मी खतरे से बाहर है.