Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
26-Sep-2021 12:42 PM
BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दर्जनभर शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है. बेतिया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने नरकटियागंज स्थित कटघरवा मध्य विद्यालय के शिक्षकों को कारन बताओं नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है. स्कूलों से गायब रहने वाले इन शिक्षकों से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जवाब मांगा है कि आखिरकार किस कारण से वे स्कूल से गायब थे.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों की जांच की गई थी.मध्य विद्यालय कटघरवा में शिक्षक अमरेश कुमार, अरविंद कुमार शर्मा और ममता कुमारी बिना सूचना के गायब पाए गए. सभी गायब शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. साथ ही उनके वेतन स्थगन के लिए जिला को पत्र लिखा जा रहा है.
उन्होंने बताया कि मध्य स्कूल भसुरारी में मुजम्मिल हुसैन, शेषनाथ प्रसाद और दीपक कुमार भी गायब पाए गए. पोखरिया मध्य स्कूल से नागमती कुमारी और रैफुल नेशा, प्राथमिक स्कूल खैरवा में प्रधान शिक्षक अली अहमद और शिक्षक जियाउल हक, प्राथमिक स्कूल छोटा दुर्गवलिया से किरण कुमारी बिना किसी सूचना के गायब पाई गयी हैं.
बीईओ ने बताया प्राथमिक स्कूल नरकटिया तो पूर्णतः बंद पाया गया. उन्होंने बताया कि बंद पाए गए स्कूल के प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. उन्होंने बताया कि स्कूलों से बिना वजह गायब रहने वाले शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा.