BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
13-Oct-2021 11:13 AM
NAWADA : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. लोग गांव की सरकार चुन रहे हैं. लेकिन इस इलेक्शन के दौरान कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली है. ताजा मामला नवादा जिले का है. यहां एक सनकी वार्ड सदस्य ने नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है.
चुनाव में शिकस्त खाने के बाद वार्ड सदस्य ने पूरे गांव में पानी के सप्लाई को बंद कर दिया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. घटना नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत का है. यहां वार्ड संख्या तीन से चुनाव हारने के बाद वार्ड सदस्य विनिता देवी ने सरकारी नल जल योजना की सेवा को ठप कर दिया है.
बताया जा रहा है कि मिनी जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई को बंद कर दिया है, जिससे वार्ड संख्या 3 के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो गए हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि नावाडीह पंचायत के वार्ड संख्या तीन से 2016 के पंचायत चुनाव में विनिता देवी वार्ड सदस्य पद पर निर्वाचित हुई थी. सरकारी स्तर से पंचायत में नल जल योजना से कराए गए बोरिंग और मिनी जलापूर्ति केन्द्र उन्हीं की देखरेख में लगाया गया. तब वार्ड के लोगों को पानी निर्वाध ढंग से उनके द्वारा मुहैया कराया जा रहा था.
इस बार 2021 के पंचायत चुनाव में विनिता देवी चुनाव हार गई, जिसके खीस में उस सरकारी जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई को पूर्व वार्ड सदस्य विनिता देवी और उनके पति रंजीत कुमार ने बंद कर दिया है.