अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Oct-2021 07:49 PM
PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में विजिलेंस की टीम ने एक दारोगा और चौकीदार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जयनगर के देवधा थाना में पोस्टेड चौकीदार और एसआई को 26 हजार रुपया के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों से निगरानी विभाग की टीम पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि निगरानी की जैसे ही देवधा थाना वहां टीम को देखते ही पुलिसवालों के बीच हड़कंप मच गया. जिस दरोगा को अरेस्ट किया गया है, उसका नाम सुभाष चंद्र राम बताया जा रहा है, जबकि गिरफ्तार चौकीदार की पहचान रामप्रीत पासवान के रूप में की गई है. निगरानी डीएसपी भौआर ने बताया कि देवधा थाना क्षेत्र के भदौर गांव के रहने वाले ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इसमें देवधा थाना में दर्ज कांड संख्या 110/21 में मामला निपटाने के लिए उनसे 26 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.

डीएसपी भौआर ने ने आगे बताया कि जांच में यह आरोप सही पाया गया. शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया फिर आरोपी दारोगा और चौकीदार को रंगेहाथ रिश्वत के पैसे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि देवधा थाना में पीड़ित ऋषिकेश कुमार पर मारपीट के मामले को लेकर कांड संख्या 110/21 दर्ज किया गया था. इसी मामले को रफा-दफा करने के लिए दारोगा घूस मांग रहा था.