देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
18-May-2020 03:49 PM
PATNA : बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट की घड़ियां काफी करीब आ गयी हैं। अब महज 48 घंटे के अंदर मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने के आखिरी पायदान पर पहुंच चुका है।
बिहार बोर्ड आज टॉपर्स की कॉपियां दोबारा जांच रहा है इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उनका इंटरव्यू और वेरिफिकेशन करते ही रिजल्ट जारी करने के पहले की तमाम प्रकिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद माना जा रहा है कि मंगलवार या बुधवार को किसी भी समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB)छात्रों का रिजल्ट जारी कर सकता है।
रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे और छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके इसे चेक कर सकते हैं। Biharboardonline.bihar.gov.in, Bsebresult.online और Biharboard.online पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
बता दें कि सत्र 2019-20 के लिए हुई मैट्रिक परीक्षा के लिए लगभग 15 लाख 29 हजार 393 छात्र बैठे थे। बिहार बोर्ड ने 17 फरवरी से 24 फरवरी तक परीक्षा आयोजित की थी। कोरोना संकट की वजह से रिजल्ट पर ग्रहण लग गया था जबकि इंटर का रिजल्ट रिकार्ड समय में जारी कर दिया था।