Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
04-Nov-2021 01:19 PM
PATNA : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को दीपावली पर पेट्रोल डीजल के दामों में राहत देने के फैसले के बाद अब बिहार सरकार ने भी लोगों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है. नीतीश सरकार ने राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये और पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर राहत देने का बड़ा फैसला किया है.
नीतीश सरकार के इस बड़े फैसले के बाद बिहार के लोगों को अब पेट्रोल 8.20 रुपये और डीजल 13.90 रुपये सस्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका आधिकारिक एलान अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी है. नीतीश कुमार ने ट्वीट किया- 'केन्द्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतो में राहत देने के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये एवं पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया गया है.'
जानकारी हो कि केंद्र सरकार ने बुधवार की रात लोगों को दिवाली गिफ्ट दिया. दिवाली से एक दिन पहले यानि छोटी दीवाली को केंद्र सरकार ने पेट्रोल औऱ डीजल के दाम में कमी करने का एलान कर दिया. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से भी अपना मुनाफा कम करने का आग्रह किया, जिसके बाद बीजेपी शासित 9 राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर लोगों को राहत का एलान कर दिया.
आज बिहार सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर अपना मुनाफा कम करने का एलान कर दिया. वैसे केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल का दाम कम करने के बाद बिहार में खुद ब खुद टैक्स घट गया है जिससे लोगों को कुछ ज्यादा फायदा मिलेगा. हम बता दें कि बिहार सरकार पेट्रोल पर प्रति लीटर लगभग 23 रूपये तो डीजल पर लगभग 16 रूपये टैक्स वसूल रही थी.
9 राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर कम कर दिया मुनाफा
दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया. नयी कीमतों को दिवाली के दिन से ही लागू करने का एलान कर दिया गया. इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया. उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि वे पेट्रोल-डीजल पर वसूले जा रहे टैक्स को कम करें ताकि लोगों को और फायदा मिल सके. केंद्र सरकार की अपील के बाद बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स करने का एलान करने की होड मच गयी. 9 राज्यों ने टैक्स कम कर जनता को ज्यादा राहत देने का एलान कर दिया. देखिये किन राज्यों ने क्या एलान किया.